6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

DC vs MI, WPL 2025 Final Live Streaming: मुंबई इंडियंस दूसरी बार जीतेगी खिताब या दिल्ली कैपिटल्स बनेगी चैंपियन? जानें कब-कहां देखें मैच

DC vs MI, WPL 2025 Final: महिला प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा

2 min read
Google source verification

DC Women vs MI Women

DC vs MI, WPL 2025 Final: महिला प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस ने जहां गुरुवार को एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जायंट्स को हराकर दूसरी बार फाइनल में प्रवेश किया, वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने टेबल टॉपर रहते हुए लगातार तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई। वैसे महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में दोनों टीमें दूसरी बार फाइनल में आमने-सामने होंगी। इससे पहले WPL 2023 फाइनल में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत हुई थी, जिसमें मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया था और महिला प्रीमियर लीग के खिताब पर कब्जा जमाया था।

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के इस क्रिकेटर के IPL खेलने पर 2 साल का लगा बैन, जानिए क्या है पूरा मामला

DC-W vs MI-W: हेड टू हेड रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच महिला प्रीमियर लीग में कुल 7 बार भिड़ंत हुई है। इन मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस से कड़ी चुनौती मिली है। दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 4 मैच में शिकस्त दी है जबकि उसे 3 मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। वैसे WPL 2025 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस से अब तक हुए दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है। 15 फरवरी 2025 को वडोदरा में खेले गए मुबाकले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया था। वहीं, 28 फरवरी 2025 को दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

DC और MI के बीच WPL 2025 का फाइनल मैच कब-कहां खेला जाएगा?

WPL 2025 का फाइनल मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में शनिवार 15 मार्च को खेला जाएगा।

DC और MI के बीच WPL 2025 का फाइनल मैच कितने बजे से शुरू होगा?

WPL 2025 का फाइनल मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच भारतीय समयानुसार शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा।

DC और MI के बीच WPL 2025 का फाइनल भारत में किस चैनल पर देखें?

दोनों टीमों के बीच WPL 2025 फाइनल मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे।

DC और MI के बीच WPL 2025 के फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच WPL 2025 फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देखे सकेंगे?

यह भी पढ़ें- IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के लिए किस नंबर पर खेलेंगे केएल राहुल? विकेटकीपर बल्लेबाज ने दिया ये जवाब