जोंस ने कहा कि माही निश्चित तौर पर सुपरस्टार हैं। वह महान खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही जोंस ने कहा कि उन्हें लगता है कि महान खिलाड़ियों को वह करने देना चाहिए, जो वह चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस समय महेंद्र सिंह की जगह लेने के लिए टीम में केएल राहुल (KL Rahul) और ऋषभ पंत हैं, लेकिन भारत की इस समय की सबसे बड़ी समस्या फिनिशर की है। आपके पास फिनिशर कौन है? हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), हां, लेकिन संतुलन देखिए कौन है, कौन नहीं है।