3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एशिया कप में कोहली को दिए गए आराम को इस आस्ट्रेलियाई दिग्गज ने ठहराया सही

15 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए घोषित भारतीय क्रिकेट टीम में विराट कोहली को आराम दिया गया है। उनकी जगह रोहित शर्मा की कप्तानी दी गई है।

2 min read
Google source verification
KOHLI

एशिया कप में कोहली को दिए गए आराम को इस आस्ट्रेलियाई दिग्गज ने ठहराया सही

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डीन जोन्स ने 15 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (युएई) में शुरू होने वाले एशिया कप के लिए विराट कोहली को अराम देने पर कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है। जोन्स ने कहा, "भारत एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है। कोहली की जगह कोई नहीं ले सकता लेकिन मैं मानता हू् कि यह पांडे, अंबाती रायडू जैसे खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन मौका है और महेंद्र सिंह धोनी को मत भूलिए।"

घोषित भारतीय टीम को बताया बेहतरीन -
कोहली इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। कोहली पहले और तीसरे टेस्ट में 200 रन बनाए और साल के अंत में आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज को ध्यान में रखते हुए उन्हें आराम दिया गया है। जोन्स ने कहा, "मैं समझता हूं कि एशिया कप के लिए रोहित की कप्तानी वाली टीम बेहतरीन है। टीम में ऐसे गेंदबाज है जो रिवर्स स्विंग करा सकते हैं और अंतिम 25-30 ओवरों में स्पिनर कारगार साबित हो सकते हैं। टीम में युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल जैसे बेहतरीन गेंदबाज हैं।"

भुवी और बुमराह की तारीफ-
जोन्स ने आगे कहा, "भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह भी अंतिम ओवरों में गेंदबाजी करेंगे, टीम का संतुलन बहुत अच्छा है।"यह पूछे जाने पर कि क्या कोहली की गैरमौजूदगी से 19 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच पर प्रभाव पड़ेगा? जोन्स ने कहा, "यह सब कुछ एक टीम के बारे में हैं और जब भी भारत एवं पाकिस्तान की टीम भिड़ेगी तो उत्साह अपने चरम पर होगा।" जोन्स ने कहा, "मैं चाहता हूं कि इंग्लैंड के खिलाफ जारी सीरीज कोहली के लिए सफल रहे लेकिन वह खेले या न खेलें भारत बनाम पाकिस्तान का मैच पूरी दुनिया देखेगी।" बताते चले कि इससे पहले भी कोहली को आराम दिए जाने के बाद रोहित शर्मा ने निदहास ट्रॉफी में भारत की कमान संभाली थी।

Story Loader