31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ZIM: दीपक हुड्डा के अपने नाम दर्ज किया ये अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय

इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद दीपक हुड्डा टी20 और वनडे मिलाकर 16 मैच खेल चुके हैं और इन सभी 16 मैचों में भारत को जीत मिली है। हुड्डा ने अबतक नौ टी20 और सात वनडे मैच खेले हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 21 Aug 2022, 11:56 AM IST

hoodan.png

हुड्डा टी20 और वनडे मिलाकर 16 मैच खेल चुके हैं।

Deepak Hooda India vs zimbabwe ODI series: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुक़ाबला शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेला गया। इस मैच में भारतीय ऑलराउंडर दीपक हुड्डा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह रिकॉर्ड है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड।

दरअसल इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद दीपक हुड्डा टी20 और वनडे मिलाकर 16 मैच खेल चुके हैं और इन सभी 16 मैचों में भारत को जीत मिली है। हुड्डा ने अबतक नौ टी20 और सात वनडे मैच खेले हैं। वे दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने डेब्यू करने के बाद से लगातार सबसे ज्यादा मैच जीते हैं। इस मामले में हुड्डा ने रोमानिया के क्रिकेटर सात्विक नादिगोतला को पीछे छोड़ा है। रोमानिया ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से लगातार सबसे ज्यादा 15 मैच जीते हैं।

यह भी पढ़ें: ओपनिंग करने आए राहुल सिर्फ 1 रन बनाकर पवेकियन लौटे, फिर दिया यह अजीबो गरीब बयान

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर और रोमानिया के शांतनु वशिष्ठ हैं। मिलर और शांतनु वशिष्ठ ने 13-13 मैच जीते हैं। बता दें कि दोनों टीमें 6 साल बाद एकदूसरे के आमने-सामने हैं। बता दें दूसरे वनडे मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फाइसल किया। पहले बल्लेबाजी करने आई जिम्बाब्वे की टीम मात्र 38.1 ओवर्स में 161 रनों पर सिमट गई। जिम्बाब्वे के लिए सीन विलियम्स ने सबसे ज्यादा 42 और रयान बर्ल ने नाबाद 39 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए।

यह भी पढ़ें: हर महीने करीब 32 लाख रुपये का गांजा फूंक देते हैं माइक टायसन


जवाब में भारत ने संजू सैमसन की बेहतरीन पारी की मदद से 162 के टारगेट को 25.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। सैमसन ने नाबाद 43 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और चार सिक्स शामिल थे। वहीं युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और ओपनर शिखर धवन ने 33-33 रनों का योगदान दिया। दीपक हुड्डा ने 25 रनों की पारी खेली। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से कब्जा जमा लिया है।