26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस वजह से दीपक हुडा को कहा जाता था ‘कोच किलर’, जानें क्यों नहीं करने मिलती थी प्रैक्टिस

क्रिकेट में हुड्डा के शुरुआती दिनों को याद करते हुए, श्रीधर ने एक मजेदार घटना साझा की और बताया कि वे क्यों हुड्डा को उनके अंडर-19 दिनों के दौरान "कोच किलर" बुलाया करते थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 23 Aug 2022, 3:39 PM IST

hoodan.png

Deepak Hooda: भारतीय ऑलराउंडर दीपक हुडा इस समय अपने करियर के सबसे अच्छे फॉर्म में हैं। आयरलैंड के खिलाफ टी20 में उन्होंने बेहतरीन शतक लगाया था। जिसके बाद से उन्हें भारतीय टीम लगातार मौके दे रही है और एशिया कप के लिए भी उन्हें टीम में शामिल किया गया है। भारतीय के पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने दीपक हुडा से जुड़ी कुछ बातें बताई हैं।

क्रिकेट डॉट कॉम से बात करते हुए आर श्रीधर ने कहा, 'जब मैं कोच था, तब से मैंने दीपक को देखा है कि वह बहुत मेहनती और उत्साही था। मैं उसे 'कोच किलर' कहा करता था, क्योंकि उसे अभ्यास करना बहुत पसंद था।' श्रीधर ने बताया कि वे अक्सर कहा करते थे कि सर चलो एक पावर हिटिंग सेशन करते हैं। जब भी हुडा ऐसा करने को कहते श्रीधर साफ माना कर देते। इसके पीछे एक बड़ी वजह थी।

यह भी पढ़ें: Asia Cup 2022: बांग्लादेश को दोहरा झटका, मेहदी हसन और महमूद को लगी चोट

दरअसल हुडा लंबे -लंबे शॉट्स मारते थे। जिसके चलते कई बार गेंद स्टेडियम से बाहर चली जाती थी। श्रीधर ने कहा कि मैं उससे बोलता था कि हम महंगी सफेद गेंदों को नहीं खोना चाहते हैं। इस कारण मैं सेशन में आपके साथ नहीं जा सकता। दीपक हुडा इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी मिडिल ऑर्डर के एक मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: तेंदुलकर का मज़ाक उड़ा रहा था ये ऑस्ट्रेलियाई , सहवाग ने कहा कुछ ऐसा हो गई बोलती बंद

दीपक हुड्डा ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू वेस्ट इंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में वनडे मुकाबले से किया था। तब से अब तक वो भारत के लिए 16 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं और, कमाल की बात ये है कि उन सभी में भारतीय टीम को जीत मिली है। दीपक हुड्डा ने भारत के लिए 7 वनडे और 9 टी20 मुकाबले खेले हैं। इनमें हर मैच में उन्होंने परफॉर्म भले ही ना किया हो पर फिर भी भारत को जीत मिली है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग