26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सचिन तेंदुलकर का मज़ाक उड़ा रहा था ये ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज, सहवाग ने कहा कुछ ऐसा हो गई बोलती बंद

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज माइकल क्लार्क सचिन तेंदुलकर पर कमेंट कर उन्हें बूढ़ा बोल रहे थे। इस पर सचिन ने तो कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन वीरेंद्र सहवाग ने जो उनसे कहा उसके बाद उनकी बोलती बंद हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 23 Aug 2022, 2:03 PM IST

sachins_eh.png

Sachin Tendulkar: जब भी ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच कोई मैच खेला जाता है। उसमें स्लेजिंग की घटना आम बात है। ऑस्ट्रेलियाई टीम स्लेजिंग के लिए जानी जाती है। क्रिकेट के मैदान में दूसरे खिलाड़ी पर मानसिक दवाब कैसे बनाना है यह ऑस्ट्रेलिया से बेहतर कोई नहीं जनता। ऐसी ही कुछ उन्होंने एक बार मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के साथ भी किया था। लेकिन उनका तब उनका यह दाव उन्हीं पर भारी पड़ गया था।

इस घटना कि पूरी कहानी पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में सुनाई थी। सहवाग ने कहा, 'मैं और सचिन तेंदुलकर एक मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहे थे। उन दिनों ऑस्ट्रेलियाई टीम में माइकल क्लार्क की नई-नई एंट्री हुई थी। मेरी और सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी के दौरान क्लार्क लगातार सचिन की स्लेजिंग कर रहे थे।'

यह भी पढ़ें: जश्न में डूबी भारतीय टीम, 'काला चश्मा' गाने पर जमकर किया डांस, विडियो वायरल

सलामी बल्लेबाज ने आगे बताया कि क्लार्क सचिन को बूढ़ा बोल रहे थे। वे कह रहे थे कि आप उम्रदराज हो चुके हो। अब आप फिल्डिंग नहीं कर सकते। जब काफी देर तक क्लार्क अपनी बातों से बाज नहीं आये तो सहवाग उनके पास पहुंचे और ऐसा जवाब दिया की उनका मुंह खुला का खुला रह गया।

सहवाग ने क्लार्क की उम्र के बारे में पूछा। इसपर क्लार्क ने उन्हें बताया कि वह मात्र 23 साल के हैं। सहवाग ने कहा, 'तुम्हे पता है सचिन के टेस्ट में शतकों की संख्या तुम्हारी उम्र से भी कहीं ज्यादा हैं।' सहवाग को लगा कि अब क्लार्क शांत हो जाएंगे। लेकिन वे नहीं माने और फिर से शुरू हो गए।

यह भी पढ़ें: डेब्यू का सपना कहीं सपना ही न रह जाए, बिना खेले ही भारत लौटे शाहबाज और राहुल त्रिपाठी




सहवाग एक बार फिर क्लार्क के पास गए और उनसे कहा कि तुम्हारे दोस्त तुमको पप कहते हैं? तो क्लार्क ने कहा- हां। इस पर सहवाग ने कहा, ‘तो कौन-सी नस्ल के हो?’ यह सुनते ही माइकल क्लार्क कि बोलती बंद हो गई और वे शांत हो गए।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग