
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का ये 11वां संस्करण है। अबतक लगभग सभी टीमें तीन से पांच मुकाबले खेल चुकी है। साथ ही एक तथ्य यह भी है कि इन मुकाबलों में से सभी टीमें कम से कम एक और ज्यादा से ज्यादा से तीन मैच अपने घरेलू मैदान पर खेल चुकी है। लेकिन दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम को अबतक अपने घरेलू मैदान पर खेलने का मौका नहीं है। दिल्ली की टीम अबतक चार मुकाबलें खेल चुकी है। जिसमें गौतम गंभीर की कप्तानी वाली इस टीम को एक मैच में जीत नसीब हुई है, जबकि तीन बार हार का कड़वा घूंट पीना पड़ा है। दिल्ली की टीम इस सीजन में अपना पहला घरेलू मकुाबला अपने छठे मैच में खेलेगी। यह मैच 23 अप्रैल को खेला जाएगा। सात अप्रैल से शुरु हुए आईपीएल 11 का यह 21वां मैच होगा, जो किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली डेयर डेविल्स के बीच खेला जाएगा।
घर में जीतना होता है आसान -
किसी भी टीम के लिए अपने घर में जीत दर्ज करना आसान होता है। कारण कि घरेलू मैदान पर टीम को चाहने वाले प्रशंसकों की संख्या काफी ज्यादा होदी है। दर्शकों का ये शोर खिलाड़ियों को उत्साह देता है। साथ ही टीम के कुछ खिलाड़ी उस मैदान पर काफी मैच खेल चुके होते है। लिहाजा वो उस मैदान की रग-रग से वाकिफ होते है।
चार में से तीन मैच मुंबई में खेल चुकी है
मुंबई इंडियसं की टीम अबतक चार मैच खेल चुकी है। जिसमें से तीन मैच उन्होंने अपने घरेलू मैदान पर खेले है। जबकि चेन्नई की टीम केवल एक मैच अपने घरेलू मैदान पर खेल सकी है। लेकिन इसका कारण यह है कि चेन्नई को सुरक्षा समस्याओं के चलते अपना होम ग्रांउड बदलना पड़ा है।
आईए जानते है कि अबतक की आईपीएल में हो चुके पुराने 10 सीजनों में दिल्ली की टीम को घरेलू मैदान पर कब खेलने का मौका मिला था।
साल 2008 – दिल्ली की टीम अपना पहला मुकाबला अपने घर में खेली थी।
साल 2009 – लोकसभा चुनाव के चलते से आईपीएल का आयोजन दक्षिण अफ़्रीका में हुआ।
साल 2010 – दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपना तीसरा मैच फ़िरोज़ शाह कोटला में खेला।
साल 2011 – टीम ने अपने सफर का आगाज दिल्ली से ही किया।
साल 2012 – तीसरे मैच में घरेलू मैदान पर खेली टीम।
साल 2013 – दूसरे मैच में दिल्ली को मिला घर में खेलने का मौक़ा।
साल 2014 - लोकसभा चुनाव के कारण शुरुआती मैच UAE में आयोजित हुए।
साल 2015 - दूसरे मैच में दिल्ली को मिला घर में खेलने का मौक़ा
साल 2016 – अपना दूसरा मैच घर में खेली दिल्ली की टीम।
साल 2018 – अपने घर में डेयरडेविल्स ने खेला था अपना तीसरा मैच।
साल 2018 – पहली बार छठे मैच में घरेलू समर्थकों के बीच मिलेगा खेलने का मौका।
Published on:
18 Apr 2018 09:35 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
