कुलकर्णी का करियर -
35 साल के कुलकर्णी ने भारत के लिए 12 वनडे मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 19 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान कुलकर्णी का बेस्ट फिगर 34 रन देकर चार विकेट रहा, जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दर्ज किया था। उसी वनडे मैच में रोहित शर्मा ने 264 रन बनाए थे। कुलकर्णी ने भारत के लिए 2 अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबले भी खेले हैं, जिसमें उनके नाम पर तीन विकेट दर्ज हैं।