29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी साक्षी की डिमांड पर झक मारके नाचे धोनी देखे वीडियो

पत्नी साक्षी की डिमांड पर कुछ इस अंदाज़ में नाचे धोनी वीडियो हुआ वायरल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 9 Nov 2017, 12:28 PM IST

dhoni dancing video gone viral

नई दिल्ली। विकेटकीपर व पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी बेटी जीवा अपने वायरल वीडियो के चलते सुर्खियों में बने रहते है। बुधवार को धोनी का ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हो गया है। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वनडे व टी20 सीरीज जीतने के बाद धोनी इन दिनों रांची में पत्‍नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ वक्‍त बिता रहे हैं। वायरल हुए वीडियो में धोनी एक बॉलीवुड गाने पर नाच रहे है।

धोनी को नाचता देख जोर जोर से हसने लगी साक्षी
वायरल हुए इस वीडियो में पत्नी साक्षी भी दिख रही हैं और वे धोनी से डांस करने को कहती हैं। शुरुआत में धोनी थोड़ा शर्माते है लेकिन थोड़ी देर के बाद देसी ब्‍वॉयज के गाने "झक मारके" पर माही के पैर थ‍िरकने लगते हैं। उन्‍हें नाचता देख साक्षी भी जोर जोर से हसने लगती है। वीडियो में धोनी अभिनेता जॉन अब्राहम की तरह नाचने की कोशिश करते है। इस वीडियो को कुछ घंटों के भीतर करीब 8 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं जबकि साढ़े 7 हजार से ज्‍यादा लोगो ने इससे शेयर किया है।

होते रहते है वीडियो वायरल
ये पहली बार नहीं है जब धोनी का ऐसा कोई वीडियो वायरल हुआ है। इससे पहले उन्हें कभी बेटी जीवा के साथ लड्डू खाते देखा गया है तो कभी अपने पालतू कुत्ते के साथ खेलते हुए तो कभी कोलकाता पुलिस के साथ निशानेबाजी करते हुए। धोनी के ज्यादातर वीडियो उनकी पत्नी साक्षी अपने ट्विटर पेज से शेयर करती है।

पूर्व खिलाड़ियों के निशने पर धोनी
हाल ही में धोनी अपने खेल को ले कर पूर्व क्रिकेटरो के निशाने पर भी थे, भले ही भारत टी-20 श्रंखला 2-1 से जीत ली हो लेकिन न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में धोनी की बल्लेबाजी और टीम में उनकी भूमिका को लेकर पूर्व खिलाड़ियों ने सवाल उठाये थे। हालांकि धोनी को इस श्रंखला में बल्लेबाजी करने के ज्यादा मौके नहीं मिले। भारत अब श्रीलंका के खिलाफ 3 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी-20 मैच की सीरीज खेलेगा।