29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट को लेकर कर दिया बहुत बड़ा ऐलान, माही का हर फैन जानना चाहेगा यह खबर

टीम इंडिया को दो बार विश्व विजेता बनाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बीते शनिवार दुबई में क्रिकेट को लेकर बड़ा ऐलान किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Rahul Mishra

•

Updated: 12 Nov 2017, 8:26 AM IST

dhoni inaugurates his first global cricket academy

दुबई: टीम इंडिया को दो बार विश्व विजेता बनाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बीते शनिवार यहां अपनी पहली ग्लोबल क्रिकेट अकेडमी शुरू की।

दुबई के पेसीफिक स्पोटर्स क्लब और आरका स्पोटर्स क्लब के साथ शुरू की गई अकेडमी पिछले कुछ महीने से अल कुओज के स्प्रिंगडेल्स स्कूल में कार्यरत है।

एम एस धोनी क्रिकेट अकेडमी में भारत से कोच आकर बच्चों को प्रशिक्षण देंगे। धोनी ने उत्साही प्रशिक्षुओं और उनके माता-पिता की मौजूदगी में इसे लॉंच किया। अकेडमी में नियमित आधार पर मैचों का आयोजन किया जायेगा। कोचिंग स्टाफ की अगुवाई मुंबई के पूर्व गेंदबाज विशाल महाडिक करेंगे।

धोनी ने इस मौके पर कहा,‘‘इसका हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं और इसे कामयाब बनाने में अपनी ओर से पूरा प्रयास करूंगा. क्रिकेट को योगदान देना मेरा सपना रहा है और यह उस दिशा में पहला कदम है।’’

बता दें कि भारत में भी महेंद्र सिंह धोनी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और कुछ बुरे लोग उनके करियर को समाप्त होते हुए देखना चाहते हैं। शास्त्री ने एक अखबार से बातचीत के दौरान यह बात कही। टीम इंडिया ने अपने शानदार खेल से न्यूजीलैंड को एकदिवसीय और टी-20 सीरीज में हरा बता दिया कि क्यूं टीम इंडिया को विश्व क्रिकेट का सिरमौर कहा जाता है।

कुछ ईष्र्यालु लोग धोनी के इर्द-गिर्द

शास्त्री ने कहा, 'ऐसा लग रहा है कि उनके आस-पास कई ईष्र्यालु लोग हैं, जो केवल उनके करियर में बुरे दिन देखना चाहते हैं। कुछ लोग ऐसे हैं, जो धौनी के करियर के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, उनके जैसे बेहतरीन खिलाड़ी अपना भविष्य खुद तय करते हैं। धोनी से जैसे खिलाड़ी के किसी आलोचना का कोई फर्क नहीं पड़ता है। वे अपना शानदार खेल खेल रहे हैं।