29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केबीसी में इसलिए इमोशनल हुए थे क्रिकेट युवराज सिंह, धोनी पर दिया बड़ा बयान

Crickter Yuvraj Singh ने कैंसर से बचाव के प्रति लोगों को किया जागरुक, बताई कई नई बातें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Santosh Pandey

•

Updated: 11 Nov 2017, 1:18 PM IST

yuvraj singh

yuvraj singh

मथुरा। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और छह गेदों पर छह छक्के लगाने वाले Yuvraj Singh पिछले दिनों कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) के सेट पर इमोशनल हो गए थे। उन्होंने खूब आंसू बहाया था। इसका राज उन्होंने शुक्रवार को मथुरा में खोला। पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने महेन्द्र सिंह धोनी के संबंधों पर बयान भी दिया। इतना ही नहीं उन्होंने कैंसर होने पर बचाव के उपाय भी बताए। उन्होंने कैंसर के दौरान होने वाली पीड़ा का भी जिक्र किया। उस दौरान वो क्या करते थे उसकी भी बात की।

सवाल कम करो... बड़ी मुश्किल से गंभीर हो पाया

युवराज सिंह से प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब यह पूछा गया कि केबीसी (KBC) के दौरान वो इमोशनल क्यों हो गए थे तो उन्होंने बताया कि अब यहां इमोशनल मत करिए। बड़ी देर के बाद गंभीर हो पाया हूं अब सवाल मत करिए। उनसे जब क्रिकेटर Mahendra Singh Dhoni के संबंधों पर सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया। बोले उसपर हम कुछ नहीं बोलेंगे।

बताई अपनी बात

क्रिकेटर युवराज सिंह ने कहा कि मैंने Cancer जैसी बीमारी को झेला है। उससे लड़ा हूं। इसीलिये हमने कैंसर के प्रति लोगों को जागरुक करने को ठाना है। देश के आम नागरिक के पास स्वास्थ्य बीमा भी नहीं होता वह कैसे इलाज कराएगा। इन सभी परेशानियों से निजात दिलाने के लिए प्रयास कर रहा हूं। 60% तक कैंसर से पीड़ित आदमी ठीक हो सकता है अगर उसे पता चल जाए और समय पर इलाज मिले। उन्होंने बताया कि दवा से बड़ी चीज दुआ है। जब मैं बीमार था तब केवल अपने ट्रीटमेंट पर ध्यान देता था न कि लोगों की बातों पर। मैं उस दौरान कोई बात नहीं सुनता था केवल ठीक होने के लिए तैयार होकर इलाज करवाने जाता था। सभी लोगों की दुआवों का असर था कि आज मैं ठीक हूूं।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग