महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी का स्वर्णिम युग साल 2007 से शुरू हुआ था। साल 2007 में पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया गया था और इसके लिए इंडियन टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। भारत ने ये टी-20 वर्ल्ड कप जीता और फाइनल में पाकिस्तान को हराया। इस टीम में कई युवा खिलाड़ी थे जो आज भी खेल रहे हैं। क्रिकेट से इन खिलाड़ियों ने संन्यास नहीं लिया है। आइए जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जो अभी भी क्रिकेट में अपना जलवा दिखा रहे हैं।