26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिनेश कार्तिक ने क्यों कहा रविचंद्रन अश्विन को “थैंक यू”? देखें वीडियो

T20 World Cup 2022: भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में अपने दूसरे मैच के लिए सिडनी पहुँच गई है। इसी बीच दिनेश कार्तिक और रविचंद्रन अश्विन का मज़ाकिया अंदाज़ भी देखने को मिला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 26 Oct 2022, 5:26 PM IST

dinesh_karthik_and_ravichandran_ashwin.jpg

Dinesh Karthik & Ravichandran Ashwin

टी-20 वर्ल्ड कप (T-20 World Cup) 2022 का आगाज़ 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया (Australia) में हो चुका है। इसके सुपर-12 स्टेज की शुरुआत भी 22 अक्टूबर से हो चुकी है। 23 अक्टूबर को इस टूर्नामेंट में अपने पहले मैच में भारत (India) ने अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान (Pakistan) को आखिरी ओवर तक चले मैच में हराते हुए एक बार फिर एक रोमांचक जीत हासिल की। भारतीय टीम का अगला मैच कल यानि की 27 अक्टूबर को नीदरलैंड (Netherlands) से होगा, जिसके लिए टीम सिडनी (Sydney) पहुँच गई है।


दिनेश कार्तिक और रविचंद्रन अश्विन का मज़ाकिया अंदाज़

सिडनी पहुँचने पर भारत के क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई (BCCI) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर (Twitter) अकाउंट पर सिडनी पहुँचकर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एयरपोर्ट पर टीम इंडिया के सारे खिलाड़ी और कोच राहत द्रविड़ (Rahul Dravid) नज़र आ रहे हैं। इस 1 मिनट 34 सेकंड्स के वीडियो में दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) और रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) का मज़ाकिया अंदाज़ भी देखने को मिलता है। कार्तिक कैमरे पर अश्विन को "थैंक यू" भी कहते है। कार्तिक अंग्रेज़ी में कहते है, "मुझे कल बचाने के लिए थैंक यू।" इसपर हँसते हुए अश्विन तमिल में कहते है, "कुछ काम की बात कहो।" इसके जवाब में कार्तिक, अश्विन के कंधे पर एक थपकी देते है और जाने से पहले अंग्रेज़ी में कहते है, "शांत और शांत" (Cool and Calm)।


यह भी पढ़ें- रविचंद्रन अश्विन को भारत बनाम पाकिस्तान मैच में इस साथी खिलाड़ी पर आया गुस्सा, जानिए क्यों

क्यों कहा कार्तिक ने अश्विन को "थैंक यू"?

दरअसल कार्तिक भारत बनाम पाकिस्तान मैच में 2 गेंद शेष रहते आउट हो गए थे। इसके बाद अश्विन बैटिंग करने उतरे और टीम इंडिया के लिए पहले एक वाइड बॉल छोड़ी और फिर जीत का शॉट भी लगाया। इसी बात के लिए कार्तिक ने अश्विन को "थैंक यू" कहा।

यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने किसके लिए कहा कि उसने दिमाग के ऊपर एक्स्ट्रा दिमाग लगाया

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग