29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रवीण, भुवनेश्वर के बाद यूपी को मिला नया कुमार, दलीप ट्रॉफी में मचाया धमाल- झटके 5 विकेट

तमिलनाडु के डिंडिगुल में चल रहे दलीप ट्रॉफी के तीसरे मैच में इंडिया ब्लू ने इंडिया ग्रीन को बैकफुट पर धकेल दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 1 Sep 2018, 8:49 AM IST

SAURABH KUMAR

प्रवीण, भुवनेश्वर के बाद यूपी को मिला नया कुमार, दलीप ट्रॉफी में मचाया धमाल- झटके 5 विकेट

नई दिल्ली। सौरभ कुमार ( 5 विकेट) और जयदेव उनादकट (4 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर इंडिया ब्लू ने यहां एनपीआर कॉलेज ग्राउंड पर खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी के मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को इंडिया ग्रीन को बैकफुट पर धकेल दिया। इंडिया ग्रीन की टीम इंडिया ब्लू के पहली पारी के स्कोर 340 रनों के सामने अपनी पहली पारी में 257 रन ही बना सकी। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ब्लू ने बिना कोई विकेट खोए 21 रन बनाकर अपनी बढ़त को 104 रनों तक पहुंचा दिया है। स्टम्प्स तक फैज फजल नौ और स्मित पटेल 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।


यूपी के सौरभ की शानदार गेंदबाजी-
सौरभ यूपी के बाघपत जिले के रहने वाले हैं। 25 साल के सौरभ हरफनमौला खिलाड़ी हैं इसके साथ वह बाएं हाथ से ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने इस मैच में 27 ओवरों में 98 रन देकर 5 विकेट झटके। सौरभ आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स का भी हिस्सा रह चुके हैं। रणजी ट्रॉफी 2017-18 में सौरभ ने उत्तर प्रदेश के लिए 4 मैचों में 23 विकेट लिए थे। उनकी इस शानदार गेंदबाजी की बदौलत ही उन्हें दलीप ट्रॉफी में इंडिया ग्रीन टीम में जगह मिली। उत्तरप्रदेश की टीम से इससे पहले भुवनेश्वर कुमार और प्रवीण कुमार जैसे गेंदबाज आ चुके हैं, साथ ही कुलदीप यादव इस समय टीम का हिस्सा हैं।


सौरभ-उनादकट की शानदार गेंदबाजी-
इंडिया ग्रीन ने दिन की शुरुआत चार विकेट के नुकसान पर 151 रनों के साथ की थी। कप्तान पार्थिव पटेल ने तीसरे दिन अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 109 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 80 रन बना पाए। उनका विकेट 231 के कुल स्कोर पर गिरा। कप्तान से पहले इंडिया ग्रीन ने गुरकीरत सिंह (20), हरप्रीत सिंह (3) और आदित्य सरवाटे (11) के विकेट खो दिए थे। इन तीनों को सौरभ ने ही आउट किया। आखिरी के दो विकेट जयदेव उनादकट ने लिए। उन्होंने 257 के कुल स्कोर पर कृष्णामूर्ति विग्नेश और इसी स्कोर पर विकास मिश्रा को पवेलियन भेजा। उनादकट ने कुल चार विकेट अपने नाम किए जबकि स्वप्निल सिंह के हिस्से एक विकेट आया।