कारों के बेहद शौकीन हैं कोहली -
विराट ने नई ऑडी आरएस5 को लांच करने के बाद मुस्कुराते हुए कहा कि मैं इसे (ऑडी आरएस कूपे) अभी डीलरशिप से ले रहा हूं। नई ऑडी आरएस5 कूपे की कीमत 1.10 करोड़ रुपये है और यह पूरे भारत में ऑडी की सभी डीलरशिप्स पर उपलब्ध है। लक्जरी कारों की अपनी पसंद के बारे में विराट ने कहा कि मैं दोनों तरह की लक्जरी कारों-सिडैन और एसयूवी- का बड़ा फैन हूं। मैं कहां जा रहा हूं और क्या मौका है, इस पर निर्भर करता है कि मैं कौन सी कार लेकर जाऊंगा। रोजाना के सफर के लिए मैं एसयूवी में जाना पसंद करता हूं। अन्य मौकों पर मैं सिडैन को तरजीह देता हूं। बेशक मुझे लक्जरी कारें पसंद हैं।