7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोहली ने की सहवाग की बराबरी, लगातार दूसरे साल बने विजडन लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर

भारतीय कप्तान विराट कोहली को साल 2017 में बेहतरीन प्रदर्शन करने के कारण विजटन लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 12 Apr 2018, 3:56 PM IST

kohli

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। कोहली अपने बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर लगातार दूसरी बार 'विजडन लीडिंग क्रिकेट ऑफ द ईयर' चुने गए हैं। कोहली ने इस साल क्रिकेट के सभी फार्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। कोहली ने टेस्ट, वनडे और टी-20 में साल 2017 में कुल 2818 रन बनाए। जिसके चलते उन्हें यह खास उपलब्धि हासिल हुई। कोहली इससे पहले ही साल 2016 में लीडिंग क्रिकेट ऑफ द ईयर चुने गए थे। 2016 में कोहली ने कुल 2525 रन बनाए थे। इस रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के कारण कोहली लगातार दोनों साल लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब जीता।

मिताली राज को भी मिला बड़ा सम्मान -
विराट कोहली के साथ-साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज को भी साल 2017 के लिए लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब दिया गया। बता दें कि साल 2017 में मिताली ने शानदार फार्म को बरकरार रखते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए। इस दौरान मिताली राज की कप्तानी में भारतीय टीम विश्व कप के फाइनल में भी पहुंचने में सफल रही थी।

कोहली ने की सहवाग की बराबरी-
इस खास उपलब्धि को हासिल करते हुए कोहली ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड की बराबरी भी की। सहवाग को साल 2008 और 2009 में लगातार यह अवार्ड मिला था। इस दौरान सहवाग के बल्ले की धमक पूरी दुनिया में महसूस की जा रही थी।

सचिन-द्रविड़ भी ऐसा नहीं कर सकें-
यूं तो भारत में क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्डों को अपने नाम पर रखने वाले क्रिकेटरों की कोई कमी नहीं है। फिर भी सर्वाधिक रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले क्रिकेटरों में सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का नाम सर्वोपरि है। क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले सचिन भी अपने पूरे करियर के दौरान कभी भी दो बार लगातार विजटन लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब जीत पाने में नाकाम रहे थे। यही हाल राहुल द्रविड़ के साथ भी था।