नई दिल्ली : महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भारत के अकेले ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने अपनी अगुआई में भारत को दो विश्व कप (Cricket World Cup) और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy) दिलाई है। वहीं इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की बात करें तो वह अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को तीन बार विजेता बना चुके हैं। उनके प्रशंसकों की संख्या विश्व भर में है। हालांकि वह पिछले एक साल से क्रिकेट से दूर हैं, इसके बावजूद प्रशंसक बड़ी बेसब्री से एमएस धोनी (MS Dhoni) के जन्मदिन का इंतजार कर रहे हैं। 7 जुलाई को वह अपना 39वां जन्मदिन मनाएंगे। इस साल उन्हें वेस्टइंडीज के हरफनमौला और सीएसके के साथी ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) उन्हें बेहद खास तोहफा देने जा रहे हैं। ऐसा तोहफा जिसे धोनी जीवनभर नहीं भूल पाएंगे।