स्टार स्पोर्ट्स के शो 'क्रिकेट कनेक्टेड' में बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सईद अजमल (Saeed Azmal) का सामने करने में काफी मुश्किल होता था। गंभीर ने कहा कि साथ में उन्होंने उनका सामना करने का लुत्फ भी उठाया। अजमल का 'दूसरा' तो फ्लड लाइट्स में पकड़ में ही नहीं आता था। इसे पकड़ना बहुत मुश्किल होता था। गंभीर ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में जितने भी ऑफ स्पिनर्स का सामना किया, उनमें शायद सबसे मुश्किल गेंदबाज सईद अजमल ही थे। जिस तेजी से वह गेंद फेंकते थे, वहीं उन्हें खतरनाक बनाता था।