अधिकारी ने कहा कि रोहन जेटली अच्छे इंसान हैं, मगर बाहरी व्यक्ति हैं। उनका इस्तेमाल वे लोग कर सकते हैं, जिन्होंने रजत शर्मा को घेरे रखा था। उन्हें सीधे अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। इंतजार करना चाहिए और हर चीज को समझना चाहिए। वह बतौर निदेशक या डीडीसीए में किसी और पद के साथ शुरुआत कर सकते हैं। उन्हें सदस्यों का विश्वास जीतना चाहिए। अधिकारी ने कहा कि हम उन्हें पसंद करते हैं, लेकिन हम उन लोगों को लेकर सावधान रहना चाहते हैं, जिन्होंने डीडीसीए को घेर रखा है और जो लोग रोहन को चुनाव लड़ने के लिए उकसा रहे हैं।