29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब स्टंप्स की लाइट बताएंगी किस गेंद पर क्या हुआ, जानें क्‍या है इलेक्ट्रा स्टंप

Electra Stumps: क्रिकेट को रोचक बनाने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जाते हैं। गुलाबी गेंद, एलईडी स्टंप्स के बाद अब इलेक्ट्रा स्टंप्स की क्रिकेट में एंट्री हुई है। ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टी-20 लीग बिग बैश 2023 में पहली बार इलेक्ट्रा स्टंप्स का इस्तेमाल किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 23 Dec 2023, 11:04 AM IST

electra-stumps.jpg

Electra Stumps: क्रिकेट को रोचक बनाने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जाते हैं। गुलाबी गेंद, एलईडी स्टंप्स के बाद अब इलेक्ट्रा स्टंप्स की क्रिकेट में एंट्री हुई है। ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टी-20 लीग बिग बैश 2023 में पहली बार इलेक्ट्रा स्टंप्स का इस्तेमाल किया गया। हालांकि महिला बिग बैश टी-20 लीग में इन स्टंप्स का इस्तेमाल किया जा चुका है। इन स्टंप्स की खासियत यह है कि चौके-छक्के पड़ने से लेकर नो बॉल होने तक, हर बार इनमें अलग-अलग तरह के रंग दिखाई देते हैं।


अंपायर के इशारे पर काम करेंगे स्टंप्स

इन स्टंप्स में अलग-अलग रंगों और कलर-कॉम्बिनेशन की चमक है जो अंपायर के निर्णय का संकेत देता है। जैसे ही अंपायर अपना इशारा करेंगे ये स्टंप्स चमक उठेंगे। ये इशारे नो-बॉल, विकेट, बाउंड्री या ओवरों के बीच टाइम आउट के भी हो सकते हैं।

2013 में ही हुई थी एलईडी स्टंप्स की शुरुआत

क्रिकेट में कई अविष्कारों का श्रेय ऑस्ट्रेलिया को जाता है। इलेक्ट्रा स्टंप्स से पहले एलईडी स्टंप्स का इस्तेमाल भी पहली बार ऑस्ट्रेलिया में ही हुआ था। 2013 में बिग बैश लीग से एलईडी स्टंप्स ने एंट्री मारी थी।

यह भी पढ़ें : Sanju Samson का करियर रिस्टार्ट हो गया, अब मौके देंगे या... गंभीर ने उठाए सवाल

पांच अलग-अलग डिस्प्ले

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने बताया कि ये रंग कैसे चमकेंगे। वॉन ने दर्शकों को बताया कि स्टंप्स पर पांच अलग-अलग तरह के डिस्प्ले हैं जो कि अंपायर के निर्णय के हिसाब से काम करते हैं।

ऐसे काम करेंगे इलेक्‍ट्रा स्‍टंप

- नो-बॉल पर: लाल और सफेद रंग स्‍टंप्‍प में स्‍क्रॉल करते दिखाई देंगे।

- आउट होने पर: स्‍टंप लाल रंग में चमकने के बाद आग की लपटों जैसा रंग दिखेगा।

- चौका लगने पर: लगातार रंग बदलेंगे (सभी रंग जल्‍दी-जल्‍दी डिस्‍प्‍ले होंगे।)।

- छक्‍का लगने पर: कई रंग एक साथ स्‍क्रॉल होंगे।

- ओवर के बीच: पर्पल और नीले रंग की रौशनी बिखरेगी।

यह भी पढ़ें : पद्म पुरस्कार लौटाने का अधिकार किसी को नहीं, सिर्फ राष्ट्रपति कर सकते रद्द, जानें नियम