पारी के आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलियाई स्टार पेसर मिचेल स्टार्क की लियाम लिविंगस्टन ने जमकर धुनाई की। स्टार्क के इस ओवर में लिविंगस्टोन ने चार छक्के और एक चौका जड़ते हुए 28 रन की जड़ डाले। ऑस्ट्रेलिया के वनडे क्रिकेट के इतिहास में ये अब तक का सबसे महंगा ओवर है। इससे पहले सिमोन डेविस, क्रेग मैकडॉरमोट, जावियर जोहार्टी और एडम जाम्पा एक ओवर में 26 रन लुटा चुके हैं।