जब पूर्व क्रिकेटर से केएल राहुल, गिल और पंत को छोड़कर बाकी खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, "सभी खिलाड़ी अपना-अपना रोल निभा रहे हैं, जो अच्छी बात है। हर मैच में हर कोई खिलाड़ी परफॉर्म नहीं कर सकता। चाहे 11 हों या 15, सभी को मौका मिलेगा और सभी परफॉर्म करेंगे।" मुकाबले की बात करें, तो टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में 471 रन बनाए। भारत की ओर से इस पारी में यशस्वी जायसवाल (101), शुभमन गिल (147) और ऋषभ पंत (134) ने शतक जड़े।