दरअसल, इंग्लैंड की तरफ से बर्मिंघम टेस्ट मैच के तीसरे दिन हैरी ब्रूक और जैमी स्मिथ ने छठे विकेट के लिए 368 गेंदों का सामना किया और 303 रन जोड़े। इसके साथ ही उन्होंने 2002 में न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में एंड्रूय फ्लिंटॉफ और ग्राहम थोर्प के बीच छठे विकेट के लिए 281 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस तरह इंग्लैंड की तरफ से हैरी ब्रूक और जैमी स्मिथ ने छठे विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी की।