इसके जवाब में, भारतीय टीम भी पहली पारी में 387 रन ही बना सकी। टीम इंडिया की ओर से केएल राहुल ने शतक जड़ा, जबकि पंत 74 और रवींद्र जडेजा 72 रन बनाकर आउट हुए। क्रिस वोक्स सर्वाधिक तीन विकेट चटकाने वाले इंग्लिश गेंदबाज रहे। इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में महज 192 रन ही बना सकी। इसी के साथ, टीम इंडिया को जीत के लिए 193 रन का टारगेट मिला, लेकिन मेहमान टीम की शुरुआत खराब रही।