30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विराट कोहली को टीम से बाहर करने के सवाल पर सौरव गांगुली ने दिया यह जवाब, सचिन और द्रविड़ से तुलना करते हुए कही ये बात

खराब फॉर्म में चल रहे विराट कोहली को लेकर सौरव गांगुली ने बयान दिया है। गांगुली ने कोहली पर भरोसा जताया है और उनका कहना है कि वे जल्द फॉर्म में वापस लौटेंगे। दादा ने कहा, 'आप इंटरनेशनल क्रिकेट में उसके रिकॉर्ड देखिए, ये बगैर काबिलियत और क्वालिटी के नहीं होता है। वह यह भी जानते हैं कि उनके कद के हिसाब से ये सब ठीक नहीं रहा है।'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 14 Jul 2022, 12:17 PM IST

vk_kohli.png

विराट कोहली और सौरव गांगुली

England vs India Sourav Ganguly On Virat Kohli: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली पिछले लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाए हुए करीब तीन साल हो चुके हैं। ऐसे में कई पूर्व क्रिकेटरों और क्रिकेट पंडितों का कहना है कि उन्हें भारतीय टीम से अब बाहर कर देना चाहिए। इसी बीच पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी उनके फॉर्म को लेकर एक बयान दिया है।

गांगुली को भारसा है कि कोहली जल्द अपने बल्ले से कमाल दिखाएंगे। मीडिया से बात करते हुए दादा ने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली ने खूब रन बनाए हैं। उनके आंकड़े खुद ही जवाब देते हैं। यह बिना क्षमता और गुणवत्ता के नहीं हो सकता। हां, पिछला कुछ समय उनके लिए कठिन रहा है और वह खुद यह बात जानते हैं। विराट भारतीय टीम के लिए एक महान खिलाड़ी रहे हैं।

गांगुली ने आगे कहा, 'विराट खुद जानते हैं कि वे फॉर्म में नहीं हैं। लेकिन वे फिर रन बनाएंगे। फॉर्म में वापसी के लिए विराट को एक ऐसा रास्ता खोजना होगा जो उन्हें सफल बना सके, जैसा कि वह पिछले 12-13 वर्षों से करते रहे हैं।'

यह भी पढ़ें-इंग्लैंड के खिलाफ ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 मौजूदा भारतीय बल्लेबाज

उन्होंने कहा, 'यह सब चीजें क्रिकेट में होती रहती हैं। यह सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ औऱ मेरे साथ भी ऐसा हुआ था। भविष्य में और भी कई खिलाड़ियों के साथ यह होगा। यह खेल का हिस्सा है। बतौर खिलाड़ी आपको सिर्फ मैदान पर जाकर प्रदर्शन करना होता है।'


बता दें विराट के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 70 शतक दर्ज हैं, उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 27 शतक और वनडे में 43 शतक लगाए हैं। आखिरी बार वनडे में विराट ने 14 अगस्त 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाया था। तब से लेकर अबतक 1063 दिन पूरे हो चुके हैं। शतक के बाद विराट ने वनडे में 18 पारियां खेली हैं। इसमें 39 के औसत से 702 रन बना बनाए हैं। इस दौरान उनका हाईएस्‍ट स्‍कोर 89 का रहा।