मैच के रोमांचक पल जहां कमेंटेटरों और प्रशंसकों को रोमांचित कर रहे थे, वहीं भारतीय टीम के मुख्य कोच शास्त्री ड्रेसिंग रूम में सो रहे थे। इंग्लैंड की टीम जब तीन विकेट खोकर 156 रन बनाकर क्रीज पर थी, तब टीवी कैमरों में कोच शास्त्री की झपकी लेते तस्वीर भी दिखाई दे गयी। दिलचस्प यह रहा कि ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने इस मौके को हाथ से नहीं जाने दिया और कमेंट्री करते हुये उन्होंने शास्त्री का मजाक बना दिया।