इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में फॉर्म से जूझ रहे जॉनी बेयरस्टो का फ्लॉप शो यहां भी जारी रही और 18 गेंदों में 21 रन बनाकर शाहीन अफरीदी का शिकार हो गए। हैरी ब्रुक, क्रिस जॉर्डन और माईन अली कुछ खास नहीं कर सके लेकिन जोफ्रा आर्चर ने 4 गेंदों में 2 छक्के और एक ही चौके की मदद से 12 रन बनाकर टीम को 180 के पार पहुंचा दिया। इंग्लैंड ने 20 ओवर में 183 रन बनाए।