वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। लेकिन उनका ये फैसला टीम पर काफी भारी पड़ा, क्योंकि विंडीज को पहले विकेट के लिए 8.5 ओवरों का इंतजार करना पड़ा, जब इंग्लैंड ने स्कोर बोर्ड पर 120 रन लगा दिए थे। इसके बाद मेजबान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए। जैमी स्मिथ ने 26 गेंदों पर 60 रन तो बेन डकेट ने 46 गेंदों पर 84 रनों की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। इंग्लैंड की ओर से इस पारी में 15 छक्के और 18 चौके लगे।