विलियमसन की शानदार पारी
इस मैच में न्यूजीलैंड के लिए इश सोढी ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, वहीं बाउल्ट को दो और साउथी तथा कोलिन ग्रैंडहोम ने एक-एक सफलता हासिल की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को मार्टिन गुप्टिल (3) और कोलिन मुनरो (49) के आउट होने के बाद कप्तान विलियमसन ने संभाला। हालांकि, उन्हें बाकी खिलाड़ियों का साथ नहीं मिला। 103 के स्कोर पर टीम ने अपने छह विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद, सातवें विकेट के लिए पिच के एक छोर पर टीम की पारी संभाले खड़े विलियमसन का साथ देने आए मिशेल सेंटनर (41) ने 96 रन जोड़कर टीम का स्कोर 199 तक पहुंचाया, लेकिन इसी स्कोर पर वोक्स ने सेंटनर को रन आउट किया। इसके बावजूद विलियमसन किसी तरह टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने की कोशिश में लगे हुए थे, लेकिन ओवर समाप्त होने के कारण वह जीत हासिल करने से केवल चार रन दूर रह गए। इस प्रकार न्यूजीलैंड की टीम आठ विकेट के नुकसान पर केवल 230 रन बना पाई।