22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

…जब आंखों में आंसू लिए पवेलियन लौटे स्टोक्स, जानें पूरी खबर

इस मैच में स्टोक्स ने न केवल इंग्लैंड के लिए शानदार पारी खेली, बल्कि दो विकेट भी लिए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

2 min read
Google source verification
stokes got emotional after comeback in national side against NZ

नई दिल्ली। ब्रिस्टल विवाद के कारण पांच माह तक क्रिकेट जगत से बाहर हुए स्टोक्स की आंखों में इस विवाद का दुख उस वक्त छलक पड़ा, जब वह बे ओवल मैदान से इंग्लैंड के लिए 63 रनों की शानदार नाबाद पारी खेल पिच से पवेलियन की ओर लौटे। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पांच वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड ने स्टोक्स के शानदार प्रदर्शन के दम पर छह विकेट से जीत हासिल की और सीरीज का स्कोर 1-1 से बराबर किया।

भावुक हुए स्टोक्स
इस मैच में स्टोक्स ने न केवल इंग्लैंड के लिए शानदार पारी खेली, बल्कि दो विकेट भी लिए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मैच के बाद एक बयान में स्टोक्स ने कहा, "मैं इस बात को सुनिश्चित करना चाहता था कि मैं किसी को निराश न करूं।" न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी कर इंग्लैंड के सामने 224 रनों का लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य को हासिल करने उतरी इंग्लैंड ने 86 रनों के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे, जब स्टोक्स ने टीम की पारी संभाली।

मोर्गन ने खेली कप्तानी पारी
स्टोक्स ने इसके बाद इयोन मोर्गन के साथ 88 और जोश बटलर के साथ 51 रनों की साझेदारी कर चार विकेट के नुकसान पर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।स्टोक्स ने कहा, "हमारी टीम एक-दूसरे के इतने करीब है कि मुझे लगा ही नहीं कि मैं इतने समय तक टीम से दूर था। मैं सभी साथी खिलाड़ियों के संपर्क में था। सच कहूं तो जीत के बाद मैं काफी भावुक हो गया था। मेरे लिए पिच से लौटते वक्त का एहसास बेहद अच्छा था।"

एक व्यक्ति को मारे करीब 15 मुक्के
बता दें पिछले साल सितम्बर में स्टोक्स की एक लड़ाई का वीडियो सामने आया था। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दौरान यह घटना ब्रिस्टल के नाइट क्लब में हुई जहां वे वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली जीत का जश्न मना रहे थे। क्लब के बाहर स्टोक्स ने एक 27 साल के व्यक्ति को करीब 15 मुक्के मारे। इस घटना में स्टोक्स के साथ इंग्लैंड के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स भी मौजूद थे। इसके बाद स्टोक्स को गिरफ्तार कर लिया गया था।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग