5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर ने की शादी, भारत से है इनका गहरा नाता

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने लंबे रिलेशन के बाद शादी कर ली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 25 Oct 2017, 11:59 AM IST

jos

नई दिल्ली। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने शादी कर ली है। बटलर ने अपनी गर्लफ्रेंड लुइस वेबर के साथ शादी की। इस बात की जानकारी बटलर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम से दी है। बटलर लंबे समय से वेबर के साथ रिलेशन में थें। पिछले साल भारत के दौरे पर आए बटलर ने सोशल मीडिया पर शादी का संकेत दिया था। तब बटलर ने फेसबुक पर अपनी गर्लफ्रेंड लुईस के साथ एक तस्वीर शेयर कर बताया की उन्होंने (लुईस वेबर) शादी के लिए हां कर दी है। तब बटलर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दुबई में छुट्टियां मना रहे थें। जहा बटलर को वेबर के साथ स्पॉट भी किया गया था। जिसके बाद बटलर ने खुद यह सफाई दी थी। हालांकि उस पोस्ट के लिखे जाने के लगभग एक साल बाद बटलर परिणय सूत्र में बंधे।

साथी क्रिकेटरों ने दी बधाई
शादी की तस्वीर शेयर करने के बाद जोस को साथी क्रिकेटरों ने बधाई भी दी। बटलर ने इंग्लैंड के एक चर्च में वेबर को रिंग पहना कर शादी की रस्म पूरी की। जोस बटलर को आईपीएल टीम मुबंई इंडियंस ने भी बधाई दी है। बता दें कि आईपीएल में जोस मुबंई की ओर से खेलते है।

ये है बटलर का करियर ग्राफ
बटलर ने अबतक अपने क्रिकेट करियर में 18 टेस्ट, 99 वनडे और 57 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट में बटलर ने 55.52 की स्ट्राइक रेट से कुल 784 अपने नाम किया है। वहीं वनडे में 117.94 के स्ट्राइक रेट से 2505 रन जबकी टी20 में 145.98 के स्ट्राइक रेट से 1014 रन बनाए हैं।

भारत से है इनाक गहरा नाता
बटलर का भारत का गहरा नाता है। बटलर ने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट करियर का आगाज भारत के खिलाफ ही किया था। साथ ही बटलर ने टी-20 करियर का आगाज भी भारत के खिलाफ ही किया था। बटलर आईपीएल में भी खेलते है। अबतक आईपीएल के 24 मैचों में बटलर ने 527 रन बनाए है।