
नई दिल्ली। इंग्लैंड के दौरे पर गई वेस्डइंडीज की टीम आखिरी मुकाबले में भी कोई कमाल न कर सकी। पांच मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के तूफानी शतक की बदौलत मुकाबले को नौ विकेट से अपने नाम किया। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्डइंडीज ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट पर 288 रन बनाए थे। जिसे इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने आसानी से हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद शानदार रही।
सलामी बल्लेबाजों ने दी ठोस शुरुआत
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय ने टीम को शानदार शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने तेज बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 156 रनों की साझेदारी की। टीम का पहला विकेट जेसन रॉय के रूप में 21 ओवर में गिरा। रॉय 70 गेंदों में 11 चौके और एक सिक्स की बदौलत 96 रनों की शानदार पारी खेली।
बेयरस्टो ने जमाया सैकड़ा
दूसरे छोड़ पर जमें जॉनी बेयरस्टो अंत तक नाबाद रहे। जॉनी ने 114 गेंदों में 17 चौकों की मदद से 141 रनों की पारी खेली। जॉनी ने जो रूट के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी की। इस जोड़ी ने टीम को 38 ओवर में भी जीत दिला दिया।
साई होप ने की अच्छी बल्लेबाजी
इससे पहले इंडीज की पारी में विकेटकीपर बल्लेबाजी साई होप ने अच्छी बल्लेबाजी की। होप ने 72 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा क्रिस गेल ने 29 गेंदों में 40 रनों की तूफानी पारी खेली। इनकी मदद से वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाए।
मोईन अली बने मैन ऑफ द सीरीज
इसके जवाब में इंग्लैंड ने मैन ऑफ द मैच जॉनी बेयरस्टो के शतक और जैसन रॉय (96) की अर्धशतकीय पारी की मदद से 38 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर पर 294 रन बनाकर जीत हासिल की। इंग्लैंड के मोईन अली को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।
बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे इंडीज के बल्लेबाज
वेस्टइंडीज की ओर से क्रिस गेल (40) और होप (33) ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन विंडीज के खिलाड़ी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में असफल रहे। सीरीज के पांचवें वनडे में जेसन मोहम्मद ने वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी की।
Published on:
30 Sep 2017, 10:59 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.