5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशेज: मारपीट के आरोपी स्टोक्स के साथ इंग्लैंड की टीम का ऐलान, किए गए 3 बदलाव

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली प्रतिष्ठित श्रृंखला एशेज के लिए इंग्लिश टीम का ऐलान कर दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 27 Sep 2017, 7:53 PM IST

ashes

नई दिल्ली। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली प्रतिष्ठित श्रृंखला एशेज के लिए इंग्लिश टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस अहम सीरीज के लिए टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। 16 सदस्यीय टीम की कमान जो रूट के हाथों में होगी। हाल ही में गलत आचरण के कारण दो मैचों से संस्पेंड किए गए बेन स्टोक्स को भी टीम में जगह दी गई है।बड़े बदलावों में तीन नए खिलाड़ी तेज गेंदबाज क्रेग ओवर्टन, लेग स्पिन गेंदबाज मेसन क्रेन और विकेटकीपर बेन फोक्स शामिल किए गए हैं।

चयनकर्ताओं ने माना होगी कड़ी परीक्षा

चयन के बाद जारी बयान में राष्ट्रीय चयनकर्ता जेम्स व्हिटाकेर ने कहा कि आस्ट्रेलिया का यह दौरा इस टीम के लिए एक कड़ी परीक्षा होगा। हमने (कप्तान) जो रूट और (कोच) ट्रेवर बेलिस को एक संतुलित टीम दी है।

बेन स्टोक्स भी शामिल

इंग्लैंड की इस 16 सदस्यीय टीम में हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स को भी शमिल किया है। हाल ही में ब्रिस्टल में मारपीट के एक मामले के तहत स्टोक्स को एक रात जेल में बितानी पड़ी थी। उन्हें सोमवार तड़के गिरफ्तार किया गया था और बाद में रिहा किया गया था।

इनकी हुई वापसी

इस एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड ने बल्लेबाज गैरी बैलेंस, जेम्स विंस और गेंदबाज जेक बॉल को भी टीम में वापस बुलाया है। न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड को इंग्लैंड की टेस्ट टीम के गेंदबाजी सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, इंग्लैंड के पूर्व वनडे कप्तान पॉल कोलिंगवुड को टेस्ट सीरीज व वनडे के दौरान कोचिंग स्टाफ में शामिल किया गया है।

जानें क्या है एशेज

एशेज सीरीज क्रिकेट की दुनिया की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित सीरीज मानी जाती है। यह सीरीज क्रिकेट के दो जनक टीमों के बीच खेला जाता है। इसका सबसे पहला आयोजन 1882-83 में किया गया था। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस सीरीज को ज्यादा बार जीत चुकी है। सीरीज में पांच टेस्ट मैच खेले जाते है। इस बार इसके पहले मैच का आयोजन 23 से 27 नवम्बर तक ब्रिस्बेन में किया जाएगा।

इंग्लैंड टीम :

जो रूट (कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडरसन, जोनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जेक बॉल, गैरी बैलेंस, स्टुअर्ट ब्रॉड, एलेस्टर कुक, मेसन क्रेन, बेन फोक्स (विकेटकीपर),डेविड मलान, क्रेग ओवर्टन, बेन स्टोक्स, मार्क स्टोनमैन, जेम्स विंस और क्रिस वोक्स।