4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AUS VS ENG: आस्ट्रेलिया की शर्मनाक हार, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड

इंग्लैंड ने एशेज सीरीज में मिली हार का बदला ले लिया। कंगारूओं के खिलाफ तीसरा वनडे जीतते ही इंग्लैंड का सीरीज पर भी कब्जा हो गया।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 21 Jan 2018, 10:08 PM IST

butler

शतक लगाने के बाद जश्न मनाते बटलर

नई दिल्ली। इंग्लैंड ने एशेज में मिली 4-0 की हार का बदला ले लिया। टेस्ट सीरीज के बाद शुरू हुए पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज में इंग्लैंड ने 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। रविवार को सीरीज के तीसरे मैच में इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया को 16 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड के नाम पर एक खास उपलब्धि भी दर्ज हुई। इंग्लैंड दुनिया की पहली ऐसी टीम बनी, जिसने आस्ट्रेलिया को उसके घर में खेली जा रही किसी वन डे सीरीज के पहले तीन मैचों में मात दी हो।

टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरा इंग्लैंड
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड की टीम टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। इंग्लैंड को पहला झटका 38 के स्कोर पर जेसन रॉय के रूप में लगा। इसके बाद 45 के स्कोर पर एलेक्स हेल्स भी आउट हुए। तीसरे विकेट के लिए एक छोटी सी साझेदारी हुई। लेकिन 90 के स्कोर पर तीसरे विकेट के रूप में जॉनी बेयरस्टो के आउट होते ही इंग्लैंड पर दवाब बढ़ता गया। इंग्लैंड को नियमित अंतराल पर झटके लगते गए।

बटलर की बेहतरीन बल्लेबाजी
जो रूट के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने कप्तान मोर्गन का अच्छा साथ निभाया। हालांकि मोर्गन ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। लेकिन उसके बाद बटलर ने एक तरफा प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। अंत में उन्होंने वोक्स (नाबाद 53) सातवें विकेट के लए 113 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 302 का स्कोर प्रदान किया।
बटलर की 83 गेंदों में छह चौके और चार छक्कों की मदद से खेली गई नाबाद 100 रन की शतकीय पारी खेली।

कंगारू टीम की शुरुआत रही खराब
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलिया को डेविड वार्नर (8) के रूप 24 के स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद कैमरून व्हाइट 17 के निजी स्कोर पर मार्क वुड की गेंद पर विकेट के पीछे बटलर को कैच दे बैठे। यहां से कप्तान स्मिथ (45) ने एक छोर संभाले खड़े एरॉन फिंच (62) का साथ दिया और टीम को कुछ राहत दी, लेकिन मेहमानों के लिए खतरनाक साबित हो रही इस जोड़ी को लेग स्पिनर आदिल राशिद ने तोड़ा। फिंच 113 के कुल स्कोर पर राशिद की गेंद पर पगबाधा करार दे दिए गए। फिंच ने 53 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के लगाए।

स्मिथ के कैच आउट पर विवाद
इसके बाद मिशेल मार्श (55) ने स्मिथ के साथ चौथे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी करते हुए मेजबान टीम की जीत की उम्मीदों को जिंदा रखा। इसी दौरान स्मिथ बटलर द्वारा एक विवादास्पद कैच पर आउट दे दिए गए। मार्श और मार्क स्टोइनिस (56) ने अंक में टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। टिम पेन (नाबाद 31) भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।