4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशेज जीत को बड़ी उपलब्धि और क्रिकेट के इस फार्मेट को रियल मानते हैं स्टीव स्मिथ

ICC टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब जीतने वाले आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ के लिए एशेज में मिली जीत बड़ी उपलब्धि रखता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 19 Jan 2018, 10:29 AM IST

steve smith

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के साल के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी की उपलब्धि हासिल करने वाले आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ एशेज सीरीज 2018 में टीम की जीत को बड़ी उपलब्धि मानते हैं। स्मिथ ने गुरुवार को कहा कि उनके लिए इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज की जत सबसे अहम रही। बता दें कि हाल ही में दोनों टीमों के बीच खेली गई पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज में आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 4-0 से हराया था। इस सीरीज में स्टीव स्मिथ में बेहतरीन बल्लेबाजी करने के साथ-साथ टीम की नेतृत्व भी बहुत अच्छे से कीया।

क्या कहा स्टीव स्मिथ ने
स्टीव स्मिथ ने आईसीसी की वेबसाइट पर जारी किए एक बयान में कहा कि साल के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी का पुरस्कार जीतना सम्मान की बात है। इसे टेस्ट क्रिकेट किसी कारण से ही कहते हैं और मैं इस पुरस्कार को जीतकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मेरे लिए यह पिछला साल काफी अच्छा रहा है। पिछले सत्र में स्मिथ ने छह शतक लगाते हुए बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान बरकरार रखा।

क्रिकेट के इस फार्मेट को मानते है अहम
आईसीसी की वेबसाइट पर जारी बयान में स्मिथ ने कहा कि मुझे टेस्ट क्रिकेट खेलना अच्छा लगता है। यह एक ऐसा खेल है, जो आपके कौशल को चुनौती देता है और खासकर आपकी दिमागी ताकत को। साथ ही स्मिथ ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि इस साल मैंने छह शतक लगाए और सबसे अहम टीम को एशेज सीरीज दिलाई। मेरे लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है। मैं इसे पाकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

रैंकिंग में बनाया रिकॉर्ड
स्मिथ ने पिछले सत्र में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए रैंकिंग में नया रिकॉर्ड कायम किया। वे आस्ट्रेलियाई दिग्गज सर डॉन ब्रैडमैन के बाद सर्वोच्च रैंकिंग हासिल करने वाले दूसरे क्रिकेटर हैं। हालिया जारी रैंकिंग में स्मिथ 947 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं।