29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ENG vs IND: इंग्लैंड ने भारत को दी करारी मात, 3-1 के अंतर से सीरीज पर जमाया कब्जा

साउथहैम्पटन में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया चौथा टेस्ट मैच भारत 60 रनों से हार गया। इस मैच में मिली जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज को भी जीत लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 2 Sep 2018, 10:13 PM IST

eng won

इंग्लैंड ने भारत को दी करारी मात, 3-1 के अंतर से सीरीज पर जमाया कब्जा

नई दिल्ली। साउथहैम्पटन में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया चौथा टेस्ट मैच भारत 60 रनों से हार गया। इस मैच में मिली जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज को भी जीत लिया है। 245 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम मात्र 184 रन बना कर ऑल आउट हो गई। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

कोहली और रहाणे का संघर्ष बेकार-
कप्तान विराट कोहली (58) और अजिंक्य रहाणे (51) की संघर्षपूर्ण पारियों के बावजूद भारत को यहां रोज बाउल स्टेडियम में चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को इंग्लैंड के हाथों 60 रन से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड से मिले 245 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहे भारतीय टीम चायकाल के बाद 69.4 ओवर में 184 रन पर ऑलआउट हो गई।

बल्लेबाजी एक बार फिर फेल-

भारत की बल्लेबाजी एक बार फिर नाकाम साबित हुई। इस पारी में विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे को छोड़ कर भारत का और कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक अंग्रेज गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। लोकेश राहुल और हार्दिक पांड्या बिना कोई रन बनाए आउट हुए।

मोईन अली की घातक गेंदबाजी-
भारतीय टीम एक समय तीन विकेट पर 123 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी, लेकिन मेहमान टीम ने इसके बाद 61 रन और जोड़कर अपने सात विकेट गंवा दिए। इंग्लैंड के लिए मोईन अली ने चार, बेन स्टोक्स और जेम्स एंडरसन ने दो-दो तथा स्टुअर्ट ब्रॉड और सैम कुरेन ने एक-एक विकेट लिए। मोईन अली ने इस टेस्ट में भारत की पहली पारी के दौरान भी पांच सफलताएं अर्जित की थी।

लंदन में होगा आखिरी टेस्ट-
मेजबान इंग्लैंड ने इस जीत के साथ ही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच सात सितंबर से लंदन में खेला जाएगा। चौथे टेस्ट में जिस तरीके से भारतीय टीम को हार मिली है, उसे देखते हुए कहा जा रहा है कि आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय टीम में बदलाव किया जा सकता है।