26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिचेल स्टार्क के इस कैच पर छिड़ा विवाद, वीडियो देखकर आप ही बताएं आउट या नॉट आउट

Ashes 2023 : पांच टेस्‍ट मैचों की एशेज सीरीज 2023 के दूसरे टेस्‍ट के आखिरी दिन इंग्‍लैंड को जीतने के लिए 257 रन चाहिए तो ऑस्‍ट्रेलिया को 6 विकेट की दरकार है। रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुके इस मैच के चौथे दिन एक कैच विवाद का विषय बन गया। मिचेल स्टार्क का द्वारा पकड़ा गया बेन डकेट का एक कैच विवादों में आ गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 2 Jul 2023, 10:47 AM IST

england-vs-australia-mitchell-starc-grounded-catch-controversy-ashes-2023-2nd-test-lords-london.jpg

मिचेल स्टार्क के इस कैच पर छिड़ा विवाद, वीडियो देखकर आप ही बताएं आउट या नॉट आउट!

Ashes 2023 : पांच टेस्‍ट मैचों की एशेज सीरीज 2023 के दूसरे टेस्‍ट के आखिरी दिन इंग्‍लैंड को जीतने के लिए 257 रन चाहिए तो ऑस्‍ट्रेलिया को 6 विकेट की दरकार है। ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान इंग्लैंड को 371 रन का लक्ष्य दिया था। इंग्लि‍श टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 114 रन बना लिए हैं। रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुके इस मैच के चौथे दिन एक कैच विवाद का विषय बन गया। टीम के लिए बेन डकेट ने अर्धशतक बनाकर नाबाद हैं। इस मैच के दौरान मिचेल स्टार्क का द्वारा पकड़ा गया बेन डकेट का एक कैच विवादों में आ गया।


दरअसल, इंग्‍लैंड के लिए ओपनिंग करने आए बेन डकेट 67 गेंदों पर 50 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। चौथे दिन कैमरून ग्रीन के ओवर में डकेट ने एक शॉट खेला और स्टार्क ने गेंद को उछलते हुए पकड़ लिया, लेकिन बॉल ग्राउंड से टच हो चुकी थी। इसके बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आउट की अपील कर दी। इसके बाद थर्ड अंपायर डकेट को नॉट आउट करार दे दिया। थर्ड अंपायर के इस फैसले को लेकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मैदानी अंपायर से बात करते देखे गए।


रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मैच

इंग्‍लैंड की टीम को सीरीज में वापसी करने के लिए 371 रन की दरकार थी, लेकिन महज 114 रन पर ही उसने चार विकेट गंवा दिए हैं। आज आखिरी दिन इंग्लिश टीम को 257 रन की जरूरत है। पिछले सीजन में भी इंग्लैंड की टीम ने एजबेस्टन में भारत के विरूद्ध 378 रन का टार्गेट हासिल कर लिया था। आज देखने वाली बात ये होगी कि इंग्‍लैंड सीरीज में वापसी करने में कामयाब होती है या फिर ऑस्‍ट्रेलिया को 2-0 से बढ़त मिलती है।