26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चोटिल होने के बावजूद चौथे टेस्ट में खेलेगा इंग्लैंड का दिग्गज बल्लेबाज, भारत की मुश्किलें बढ़नी तय

विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो को तीसरे टेस्ट मैच में उंगली में चोट लग गई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 24 Aug 2018, 2:02 PM IST

नई दिल्ली।इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस ने संकेत दिए हैं कि विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो भारत के खिलाफ 30 अगस्त से यहां शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच में बल्लेबाज के रूप में खेल सकते हैं। बेयरस्टो को तीसरे टेस्ट मैच में उंगली में चोट लग गई थी। बेयरस्टो अगर फिट भी होते हैं तो वह बल्लेबाज के रूप में टीम में खेलेंगे और जोस बटलर विकेटकीपर की भूमिका निभा सकते हैं। इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे हैं।


तीसरे टेस्ट के दौरान चोटिल हुए थे बेयरस्टो-
बेयरस्टो को तीसरे टेस्ट मैच में ऊंगली में चोट लग गई थी। बेयरस्टो अगर फिट भी होते हैं तो वह बल्लेबाज के रूप में टीम में खेलेंगे और जोस बटलर विकेटकीपर की भूमिका निभा सकते हैं। तीसरे टेस्ट में इंडिया की दूसरी पारी के दौरान बेयरस्टो चोटिल हुए थे और उनकी जगह कीपिंग बटलर ने संभाली थी। वैसे बेयरस्टो 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतारते हैं लेकिन तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में चोट के चलते वह 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे।


कोच ने दी जानकारी-
आईसीसी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, बेलिस ने संवाददाताओं से कहा, "मुझे लगता है कि अगले मैच में कीपिंग करना बेयरस्टो के लिए मुश्किल होगा। हम अगले कुछ दिनों में उनके चोट की फिर से जांच करेंगे। उनसे कहा गया है कि अगर वह कीपिंग करने योग्य नहीं होते हैं तो बल्लेबाज के रूप में खेल सकते हैं।"


जेम्स विंस की टीम में वापसी-
न्यूजीलैंड दौरे के बाद टीम से बाहर कर दिए गए विंस को इंग्लैंड टीम में एक बार फिर जगह मिली है। अगर चोटिल बेयरस्टो ठीक नहीं हुए तो उनकी जगह टीम में विंस खेलते नजर आएंगे। विंस का यह काउंटी सत्र बहुत ही शानदार रहा है। उन्होंने 9 मैचों की 16 पारियों में 56.46 की औसत से 847 रन बनाए हैं जिसमे 3 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। वो काउंटी डिवीज़न वन में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने हैम्पशायर के लिए खेलते हुए कप्तानी के दबाव में यह रन बनाए हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग