10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ENG VS AUS: इंग्लैंड के पहाड़ जैसे स्कोर के सामने छोटा पड़ा शॉन मार्श का शतक

इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज शॉन मार्श ने 116 गेंदों में 131 रन, 3 छक्के और 10 चौकों की मदद से बनाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 17 Jun 2018, 9:19 AM IST

SHAUN MARSH

ENG VS AUS: इंग्लैंड के पहाड़ जैसे स्कोर के सामने छोटा पड़ा शॉन मार्श का शतक

नई दिल्ली।ऑस्ट्रेलिया के इंग्लैंड दौरे के कार्डिफ में होने वाले दूसरे एकदिवसिए मैच में शॉन मार्श के शतक के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड से हार गई। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया, इंग्लैंड ने जेसन रॉय के शतक और जोस बटलर की धमाकेदार पारी की बदौलत 343 रन का बड़ा टारगेट खड़ा किया। रनों का पीछा करते हुए शॉन मार्श ने शानदार 131 रनों की पारी खेली लेकिन उनकी टीम रनों का पीछा नहीं कर सकी।पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने 2-0 की बढ़त बना ली है।


इंग्लैंड ने खड़ा किया पहाड़ जैसा स्कोर
इंग्लैंड ने टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुक्सान पर 342 रनों का स्कोर खड़ा किया। जेसन रॉय और जॉनी बैरस्टो ने इंग्लैंड को शानदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 8 ओवरों में स्कोर बोर्ड पर 60 रन टांग दिए। जॉनी बैरस्टो 24 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद एलेक्स हेल्स(26) और जो रुट(22) ने रॉय का अच्छा साथ दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे जॉस बटलर ने ताबड़तोड़ 70 गेंदों में नाबाद 91 रन ठोक डाले। शतकवीर जेसन रॉय 120 रनो पर एंड्रयू टाई का शिकार हुए। टाई, केन रिचर्डसन और जे रिचर्डसन ने 2-2 विकेट झटके। मार्कस स्टोइनिस ने एक विकेट अपने नाम किया।


शॉन मार्श ने जड़ा शतक
बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहला झटका 24 रन के स्कोर पर ट्रैविस हेड(19) के रूप में लगा, उनको मार्क वुड ने हेल्स के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद दूसरा झटका 72 के स्कोर पर लगा, डी अार्की शार्ट(22) रन के स्कोर पर मोइन अली का शिकार हुए। शॉन मार्श ने शानदार 131 रनों की पारी खेली लेकिन उनका साथ देने के लिए कोई बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सका। ग्लेन मैक्सवेल ने 31 रन और ऐश्टन अगर ने 46 रनों की पारी खेल कुछ देर तक मार्श का साथ दिया लेकिन वह मैच जिताऊ साझेदारी नहीं कर सके। सीनियर बल्लेबाज ऐरोन फिंच 0 रन के स्कोर पर आउट हुए। लिआम प्लंकेट ने 4, आदिल रशीद ने 3 और मोइन अली ने 2 विकेट झटके।


ऑस्ट्रेलिया 2-0 से सीरीज में पिछड़ा
ऑस्ट्रेलिया की टीम 304 रनों पर ऑलआउट होकर दूसरा मैच 38 रनों से हार गई। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड ने 3 विकेट से मात दी थी। ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में बने रहने के लिए अगला मैच जीतना ही होगा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में हुई दोनों टीमों के बीच सीरीज में भी इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी।