7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हार्दिक पांड्या ने पहले T-20 में इंग्लैंड के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, टीम इंडिया ने दिया 199 रनों का लक्ष्य

साउथेम्प्टन में खेले जा रहे पहले टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया है। टीम इंडिया के सभी बल्लेबाजों ने इस बार छोटी लेकिन शानदार पारियां खेली। रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुडा और हार्दिक पांड्या का जलवा फैंस को देखने को मिला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 8 Jul 2022, 12:17 AM IST

ENGvIND 1st t20 first innings report Rohit Sharma Hardik Pandya

टीम इंडिया की शानदार बल्लेबाजी

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम इंडिया के लिए इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने अपना टी-20 डेब्यू किया। रोहित का निर्णय कुछ हद तक सही रहा क्योंकि टीम इंडिया को शानदार शुरूआत मिली। रोहित ने शुरूआत में कुछ शानदार शॉट्स लगाए और इसके बाद लगातार सभी बल्लेबाजों ने छोटी लेकिन तेजतर्रार पारियां खेली। ईशान किशन जरूर फेल रहे लेकिन टीम के अन्य बल्लेबाजों ने निराश नहीं किया। टीम इंडिया की बल्लेबाजी क्रम में भी इस बार बदलाव देखने को मिला था। टीम इंडिया ने आठ विकेट खोकर 198 रन बनाए। अब इंग्लैंड को जीतने के लिए 199 रन बनाने होंगे।

रोहित शर्मा ने 14 गेंदों में 24 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरूआत दी। उन्होंने अपनी इस पारी में पांच शानदार चौके जड़े। मोइन अली ने उनका विकेट लिया। इसके बाद टीम इंडिया का दूसरा विकेट ईशान किशन के रूप में गिरा। ईशान किशन सिर्फ आठ ही रन बना पाए। दीपक हुडा और सूर्यकुमार यादव ने इसके बाद अच्छी साझेदारी निभाई। दीपक हुडा ने कुछ अच्छे शॉट लगाए और उनका साथ सूर्य़कुमार यादव ने दिया। दीपक हुडा ने 17 गेंदों में 33 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 3 चौके और 2 सिक्स लगाए।

यह भी पढ़ें- 4 करोड़ के भारतीय गेंदबाज का इंग्लैंड के खिलाफ T-20 मैच में हुआ डेब्यू, भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी


सूर्यकुमार यादव ने भी 39 रनों का योगदान दिया। उन्होंने चार चौके और 2 सिक्स लगाए। अक्षर पटेल ने भी 17 रनों का योगदान दिया। हार्दिक पांड्या ने 33 गेंदों में 51 रन बनाए। उन्होंने अपने टी-20 करियर का पहला अर्धशतक लगाया। इस पारी में उन्होंने छह चौके और एक सिक्स लगाया। दिनेश कार्तिक ने अंत में 11 रन बनाए। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने अंतिम कुछ ओवर अच्छे कराए। जिस वजह से टीम इंडिया 20 से 25 रन कम बना पाई। टीम इंडिया ने अंत में आठ विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। वहीं इंग्लैंड की तरफ से रीस टॉपली ने 1, मोईन अली और क्रिस जॉर्डन ने 2-2 विकेट लिए।


टीम इंडिया और इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, दीपक हूडा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

इंग्लैंड - जेसन रॉय, जोस बटलर (कप्तान), डेविड मलान, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रूक, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, रीस टॉपली, मैथ्यू पार्किंसन।