इंग्लैंड और भारत के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच साउथेम्प्टन के द रोज़ बाउल मैदान में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। फैंस के लिए बड़ी खबर ये हैं कि इस बार टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अपना डेब्यू करेंगे। टॉस से पहले रोहित शर्मा ने अर्शदीप सिंह को डेब्यू कैप देकर सम्मान दिया। अर्शदीप सिंह को आयरलैंड दौरे पर भी मौका नहीं मिला था लेकिन अब बड़ी टीम के खिलाफ खेलने का मौका उन्हें मिल गया है। अर्शदीप के फैंस और फैमिली के लिए आज गर्व का पल जरूर होगा। सभी को उम्मीद होगी की अर्शदीप अपना जलवा दिखाकर अपनी जगह टीम इंडिया में पक्की करें।