विराट कोहली इस समय खराब दौर से गुजर रहे हैं। पिछले कुछ समय से उनका बल्ला खामोश। अब विराट कोहली की कमियां सभी को नजर आ रही है। मौजूदा दौर के सबसे बड़ी खिलाड़ी विराट कोहली हैं। फैंस और टीम मैनेजमेंट को हमेशा उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहती हैं। इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में भी वो फ्लॉप रहे। आउट होने के बाद उनके रिएक्शन को देखकर साफ पता चलता है कि वो कितने निराश है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में टीम इंडिया क हार का सामना करना पड़ा। इसके लिए कहीं ना कहीं विराट कोहली भी जिम्मेदार रहे। पहली पारी में 11 और दूसरी पारी में वो 20 ही रन बना पाए। खैर दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने अब विराट कोहली को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।