टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच आज से तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। पहला टी-20 मैच बहुत ही रोमांचक होगा क्योंकि इसमें टीम इंडिया के कुछ बड़े खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे। विराट कोहली, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। हालांकि कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हो जाएगी। अब सवाल ये खड़ा होता है कि टीम में विराट कोहली और ऋषभ पंत की जगह कौन उतरेगा। टीम इंडिया की बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए ये सवाल इस समय सभी के दिमाग में गूंज रहा होगा। टीम में इस समय कई ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो इनकी जगह ले सकते हैं। आइए आपको उन दो बड़े खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो इनकी जगह लेने के प्रबल दावेदार है और शायद टीम मैनेजमेंट भी इनकी तरफ ही जाएगा।