टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच फटाफट क्रिकेट की शुरूआत होगी। दोनों टीमों के बीच भारतीय समय अनुसार रात 10.30 बजे पहले टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। एकमात्र टेस्ट मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। अब नीली जर्सी में टीम इंडिया इंग्लैंड का सफाया करना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच साउथेम्प्टन के द रोज़ बाउल मैदान में ये टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैचों में टीम इंडिया का प्रदर्शन हमेशा खास रहा है। टीम के मुख्य खिलाड़ियों ने हमेशा से अच्छा प्रदर्शन किया और बल्लेबाजों ने जमकर रन भी बनाए है। इंग्लैंज के खिलाफ टी-20 मैचों में वैसे तो सभी बल्लेबाजों ने रन जुटाए है लेकिन दो बल्लेबाज ऐसे हैं जिनको इस ीम के खिलाफ रन बनाने में बहुत मजा आता है।