
टीम इंडिया ने जीता टॉस
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया है। बड़ी खबर ये हैं कि विराट कोहली इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे। एक दिन पहले से ही कहा जा रहा था कि तीसरे टी-20 में विराट कोहली इंजर्ड हो गए थे और वो पहले वनडे में नहीं खेलेंगे। अब ये बात पक्की हो गई है। रोहित शर्मा और शिखर धवन ओपनिंग करते हुए लंबे समय बाद नजर आएंगे। टॉस के वक्त कोहली को लेकर रोहित ने कुछ नहीं बताया। उन्होंने सीधे कहा कि उनकी जगह श्रेयस अय्यर खेलेंगे।
पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
जेसन रॉय, जॉनी बेयरेस्टो, जो रूटस, बेन स्टोक्स, जोश बटलर (कप्तान), लियाम लिविंग्सटोन, मोईन अली, क्रेग ओवरटन, डेविड विलीस, ब्रायडन क्रेस, रीस टोपली।
यह भी पढ़ें- शिखर धवन बने टीम इंडिया के नए कप्तान, वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान
Published on:
12 Jul 2022, 5:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.