29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ENG: विराट कोहली के देश की जगह परिवार को तरजीह देने पर इस दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

IND vs ENG: इंग्‍लैंड के दिग्‍गज नासिर हुसैन ने विराट कोहली के भारत की जगह परिवार को तरजीह देने पर बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि विराट की कमी भारत ही नहीं क्रिकेट जगत के लिए भी बड़ा झटका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 8 Feb 2024, 12:54 PM IST

nasir_husain_on_virat_kohli.jpg

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच टेस्‍ट मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। तीसरा टेस्‍ट 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा, लेकिन अभी तक बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया है। देरी की वजह कुछ खिलाडि़यों का उपलब्‍ध नहीं होना और कुछ का चोटिल होना बताया जा रहा है। वहीं, विराट कोहली का तीसरे और चौथे टेस्‍ट के लिए भी अनुपलब्‍ध रहने की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। विराट के अगले दो टेस्‍ट से बाहर होने को लेकर इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी नासिर हुसैन का कहना है कि कोहली नहीं खेलना भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत को बड़ा झटका है। इतना ही नहीं हुसैन ने कोहली के परिवार को तरजीह देने पर भी बड़ा बयान दिया है।


दरअसल, विराट कोहली ने पहले दो टेस्ट से निजी कारणों के चलते ब्रेक लिया था। उनकी जगह रजत पाटीदार को मौका दिया गया था। अब तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, कोहली तीसरे और चौथे टेस्‍ट से बाहर रह सकते हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इसे लेकर नासिर हुसैन ने कोहली के फैमिली को तरजीह देने पर कहा है कि परिवार पहले आता है।

क्रिकेट जगत को झटका

नासिर हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स एक वीडियो में कोहली को लेकर कहा है कि फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे कयास हैं कि शायद अगले दो टेस्ट हों। जल्‍द ही टीम का ऐलान होने वाला है। वह आगामी तीन टेस्ट में होंगे या नहीं, कुछ भी पक्का नहीं है, लेकिन ये बड़ा झटका होगा। ये भारत के लिए झटका होगा। ये इस विशेष सीरीज के लिए झटका होगा और ये क्रिकेट जगत के लिए भी एक झटका होगा।

यह भी पढ़ें : आखिरी 3 टेस्ट के लिए आज हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान

'कोहली के लिए परिवार और निजी जीवन पहले'

नासिर हुसैन ने आगे कहा कि कोहली महान बल्लेबाजों में से एक हैं। किसी भी टीम को किसी भी सीरीज में कोहली जैसे प्‍लेयर की कमी खलेगी। लेकिन, खेल को भी विराट कोहली जैसे प्‍लेयर्स का ध्यान रखना होगा। उन्‍हें अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए 15 साल से भी ज्‍यादा समय हो गया है। अगर कोहली को परिवार के साथ कुछ समय बिताने के लिए ब्रेक की आवश्‍यकता है तो वह कुछ समय क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। कोहली के लिए परिवार और उनका निजी जीवन पहले आता है।

यह भी पढ़ें : कोहली क्‍या सचमुच तोड़ने वाले हैं स्पोर्ट्स ब्रांड से 110 करोड़ की डील, कंपनी ने बताया सच