2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ind vs Nz: मैच से पहले पिच फिक्सिंग का खुलासा, लेकिन खेला जाएगा मैच

भारतीय क्रिकेट एक बार फिर शर्मसार हुई। पुणे स्टेडियम के क्यूरेटर ने ऑन स्क्रीन कहा कि पिच की मिजाज को 5 मिनट में बदला जा सकता है।

2 min read
Google source verification
India vs newZealand

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे में होने वाला आज का मैद रद्द नहीं होगा। मैच शुरू होने से चंद घंटें पहले पिच फिक्सिंग के खुलासे के बाद मैच पर संशय के बादल छाए थे। लेकिन बीसीसीआई ने मैच से पहले बैठक कर इस मामले का निदान कर दिया है। मीटिंग के बाद बीसीसीआई के अधिकारी सीके खन्ना ने इस बात का ऐलान किया कि मैच रद्द नहीं किया जाएगा। लेकिन मामले की पूरी जांच की जाएगी। बता दें कि एक टीवी चैनल की रिपोर्ट में पिच फिक्सिंग का खुलासा सामने आया था। जिसके बाद पुणे के क्यूरेटर पांडुरंग सलगांवकर को हटा दिया गया था।

क्या था पूरा मामला

एक टीवी चैनल की रिपोर्ट में यह चौकाने वाला खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट में पुणे क्रिकेट ग्राउंड के पिच क्यूरेटर पांडुरंग सलगांवकर को ऑन स्क्रीन यह कहते हुए सुना गया है कि पांच मिनट में पिच को बदला जा सकता है। बता दें कि जिस पिच पर इंटरनेशनल लेवल का मैच होना होता है, वहां पर कोच और कप्तान के अलावा किसी और को जाने की अनुमति नहीं होती। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक क्यूरेटर पांडुरंग ने ऐसा नहीं किया। पांडुरंग ने साफ कहा कि पिच के मिजाज को बदलना कोई बड़ी बात नहीं है। इसे चंद मिनटों में बदला जा सकता है।

बीसीसीआई ने क्यूरेटर को हटाया
इस चौकानें वाले खुलासा के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पिच क्यूरेटर पांडुरंग को हटा दिया है। साथ ही मामले पर जांच के आदेश जारी कर दिए गए है। टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में यह बात सामने आया कि जब पांडुरंग से दो प्लेयर्स के लिए खासतौर पर पिच बदलने की बात की गई तो उनका कहना था कि ऐसा हो जाएगा। पिच क्यूरेटर के अनुसार ऐसी पिच तैयार की गई है जिसपर 340 का स्कोर आसानी से बनाया जा सकता है।

पहले यह थी स्थिति

पिच फिक्सिंग के बाद मैच रद्द होने की बात चल रही थी। मामले पर बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने कहा था कि मीटिंग के बाद ही मैच के होने पर फैसला लिया जाएगा। आईसीसी के मैच रेफरी पिच इंस्पेक्शन के बाद फैसला लेंगे। साथ ही खुलासे पर अमिताभ चौधरी ने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि BCCI खुलासे पर कड़ी कार्रवाई करेगी।

दिग्गजों ने माना शर्मनाक घटना
खुलासे के बारे में बात करते हुए दिग्गज क्रिकेटरों ने साफ कहा कि यह भारतीय क्रिकेट के लिए शर्मनाक है। पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने कहा कि क्यूरेटर को हटाया जाना सही कदम है। लेकिन मैच को रद्द नहीं किया जा सकता। साथ ही हरभजन सिंह ने ऐसी ही राय जाहिर की।