29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानें क्रिकेटरों के पसंदीदा गाने, धोनी से कोहली तक जो वे हेडफोन पर सुनते हैं

किसी टूर के दौरान भारतीय टीम के खिलाड़ियों की जब भी कोई तस्वीर सामने आती है तो लगभग हर खिलाड़ी एक हेड फोन जरूर इस्तेमाल करते पाया जाता है । क्या अपने कभी सोचा है वो उन हेडफोन्स पर क्या सुनते हैं ?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 3 Sep 2018, 4:09 PM IST

जानें क्रिकेटरों के पसंदीदा गाने, धोनी से कोहली तक जो वे हेडफोन पर सुनते हैं

जानें क्रिकेटरों के पसंदीदा गाने, धोनी से कोहली तक जो वे हेडफोन पर सुनते हैं

नई दिल्ली।भारतीय टीम अभी इंग्लैंड दौरे पर है जहां पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-1 से पिछड़ने के बाद अब टीम इंडिया आखिरी टेस्ट तैयारियों में जुट गई है । भारत में क्रिकेट को बस एक खेल नहीं माना जाता बल्कि इसे एक धर्म की तरह देखा जाता है। और अपने पसंदीदा क्रिकेटर को भगवान की तरह पूजा जाता है।हम क्रिकेटर्स की हर छोटी-बड़ी आदत को बड़े प्यार से फॉलो करते हैं । उनके द्वारा पहने जाने वाले कपड़ो से लेकर जूतों के ब्रांड्स तक को फैंस इस्तेमाल करने के लिए पागल रहते हैं । किसी टूर के दौरान भारतीय टीम के खिलाड़ियों की जब भी कोई तस्वीर सामने आती है तो लगभग हर खिलाड़ी एक हेड फोन जरूर इस्तेमाल करते पाया जाता है । क्या अपने कभी सोचा है वो उन हेडफोन्स पर क्या सुनते हैं ?

हमने अक्सर सचिन विराट कोहली से लेकर धोनी तक को हेड फोन लगाए देखा है । बल्लेबाजी के दौरान भी टेंशन कम करने के लिए बल्लेबाजी के दौरान बल्लेबाज को गाने गुनगुनाते देखा और सूना गया है । वीरेन्द्र सहवाग ने तो यह कुबूल किया था की बल्लेबाजी करते दौरान वो गाना गाते थे।सचिन ने भी कई बार इस बात का जिक्र किया है की दबाव के दौरान वो अकसर गाने सुनकर अपने ऊपर से कुछ दबाव कम करते थे ।

क्या आप जानते हैं कि भारतीय खिलाड़ियों का पसंदीदा गीत कौन सा है ? आपको बता दें एक बार सिडनी रेडियो को भारतीय खिलाड़ियों ने अपने मनपसंद गाने के बारे में बताया था रोचक बात यह है की उन गानों को रेडियो पर बजाया भी गया था। आइये जानते हैं क्रिकेटर्स के पसंदीदा गानों के बारे में ।

1 . सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर किशोर कुमार के जबरा फैन हैं। उनका फेवरेट सॉन्ग किशोर कुमार का गया हुआ "आते जाते खूबसूरत सड़को पे ...'' है ।

2 . जाहिर खान
अपनी गेंदबाजी से एक समय दुनिया भर के बल्लेबाजों को अपनी उंगलियों पर नचाने वाले जाहिर खान मूड से बड़े रोमांटिक हैं । उनका फेवरेट सॉन्ग किशोर कुमार का गया हुआ "बचना ऐ हसीनो लो मैं आ गया ...'' है ।

3 . रोहित शर्मा
रोहित शर्मा बड़े शांत स्वभाव के हैं । उन्हें वैसे तो क्लासिकल सांग्स पसंद हैं लेकिन रजनीकांत के दामाद धनुष का गया " व्हाई डिस कोलावेरी डी" उनका फेवरेट गाना है ।

4 . विराट कोहली
दिल्ली में पले और बड़े हुए टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का दिल यकनीन अनुष्का शर्मा के लिए धड़कता है । लेकिन पंजाबी गानों के लिए उनका प्यार भी जगजाहिर है । शैरी मान का गाया "यार अनमुल्ले" उनका फेवरेट है । वैसे अनुष्का के गाने भी उनके मोबाइल में होते हैं ।

5. महेंद्र सिंह धोनी
अपने निराले अंदाज और अपनी ककड़ी जैसी शांत पर्सनालिटी के लिए मशहूर टीम इंडिआ के पूर्व कप्तान धोनी को हर तरह के गाने सुनना पसंद है । लेकिन जब बात सिर्फ एक गाने के बारे में हो तो " पि लूँ तेरे नीले-नीले... " उनका फेवरेट है