29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND VS ENG 4TH TEST: सीरीज गंवाने के बाद विराट कोहली ने इस खामी को माना हार का कारण

इंग्लैंड से मिले 245 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 22 रन तक शिखर धवन (17), लोकेश राहुल (0) और चेतेश्वर पुजारा (5) का विकेट गंवा दिए थे ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 3 Sep 2018, 10:17 AM IST

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में मिली हार की वजह उपरी क्रम की असफलता को बताया है। मैन आफ द मैच मोइन अली (71/4) और जेम्स एंडरसन तथा बेन स्टोक्स के दो-दो विकेटों की बदौलत इंग्लैंड ने यहां रोज बाउल स्टेडियम में चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को भारत को 60 रन से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।


अच्छी शुरुआत नहीं मिली-
कोहली ने मैच के बाद कहा, "मैंने सोचा कि इंग्लैंड ने हमें यह लक्ष्य देने के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन जिस तरह की पिच थी और गेंद घूम रही थी उससे हमारे लिए यह चुनौतीपूर्ण था। हमने सोचा कि हमारे पास इस मैच को जीतने का अच्छा मौका है, लेकिन हमें वह शुरूआत नहीं मिल पाई जो हम चाहते थे।" भारतीय टीम ने लंच से पहले 42 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। लेकिन लंच के बाद वह एक समय तीन विकेट पर 123 रन बनाकर अच्छी स्थिति में था और इसके बाद उसने आखिरी के सात विकेट 61 रन जोड़कर गंवा दिए। मेहमान टीम चायकाल के बाद 69.4 ओवर में 184 रन पर ऑलआउट हो गई।


इंग्लैंड ने की अच्छी गेंदबाजी-
कप्तान ने कहा, " उन्होंने गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया और हमें दबाव में बनाए रखा। इसका श्रेय उनकी अच्छी गेंदबाजी को जाता है। जीत का श्रेय इंग्लैंड टीम को जाता है। आप बड़ी साझेदारी करके ही मैच जीत सकते हैं लेकिन हम हमेशा दबाव में रहे।" इंग्लैं ढके स्पिन गेंदबाज मोइन अली ने शानदार गेंदबाजी कर भारत के ऊपर दबाव को बनाए रखा, रविचंद्रन अश्विन भारत की ओर से ये काम करने में नाकाम रहे।


अगले मैच को लेकर बोले कोहली-
मेजबान इंग्लैंड ने इस जीत के साथ ही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच सात सितंबर से लंदन में खेला जाएगा। कोहली ने अगले मैच को लेकर कहा, "आखिरी मैच से पहले हमें इस मैच के सकारात्मक पक्षों को देखना होगा। मुझे नहीं लगता कि हमने बहुत ज्यादा गलतियां की। जीत का श्रेय इंग्लैंड टीम को जाता है क्योंकि उन्होंने हमसे बेहतर प्रदर्शन किया।"