29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फ्लॉप केएल राहुल ने बनाया था बिल्डिंग से कूदने का प्लान, इस साथी खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा

IND vs AUS 3rd Test : इंदौर टेस्ट से पहले केएल राहुल ने आज रविवार को पत्नी अथिया के साथ महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसी बीच एक साथी खिलाड़ी ने केएल राहुल को लेकर बड़ा खुलासा किया है कि एक समय उन्होंने फ्लॉप रहने बिल्डिंग से कूदने का प्लान बनाया था। आइये आपको भी बताते हैं कि ये क्या मामला था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 26 Feb 2023, 4:09 PM IST

flop-kl-rahul-was-scared-of-the-half-century-of-ishant-sharma-had-made-plan-to-jump-from-the-building.jpg

फ्लॉप केएल राहुल ने बनाया था बिल्डिंग से कूदने का प्लान, इस साथी खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा।

IND vs AUS 3rd Test : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से टीम इंडिया के लिए बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज बेहद अहम है। टीम इंडिया ने शुरुआती दो मैचों में अभी तक जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना रखी है। भारतीय टीम 1 मार्च से खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट के लिए इंदौर पहुंच चुकी है। मैच से पहले आज रविवार को केएल राहुल ने पत्नी अथिया के साथ महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बता दें कि केएल राहुल इस सीरीज में अभी तक फ्लॉप रहे हैं। लगातार आलोचना के बाद उन्हें उपकप्तानी के पद से भी हटा दिया गया है। इसी बीच एक साथी खिलाड़ी ने केएल राहुल को लेकर बड़ा खुलासा किया है कि एक समय उन्होंने फ्लॉप रहने बिल्डिंग से कूदने का प्लान बनाया था।


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में केएल राहुल के फ्लॉप रहने पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। नागपुर टेस्ट में वह महज 20 रन बना सके थे। जबकि दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में 17 तो दूसरी पारी में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए। इसी बीच टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने कहा है कि एक समय केएल राहुल ने फ्लॉप रहने पर बिल्डिंग से कूदने तक की बात कह दी थी।

ये था पूरा मामला

इंशात शर्मा ने बताया कि ये वाक्या उस समय का है, भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर थी। उस दौरान सबीना पार्क में खेले गए मैच में केएल राहुल 13 और चेतेश्वर पुजारा 6 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए थे। इशांत शर्मा ने एक साक्षात्कार के दौरान बताया कि उस मैच में मैं अर्धशतक बनाकर खेल रहा था।

उन्हें मेरे रन बनाने पर यकीन नहीं हो रहा था। उस दौरान केएल राहुल और चेतेश्वर पुजारा ने मुझसे कहा था कि अगर मैं शतक बनाता हूं तो उन्हें जमैका की बिल्डिंग से छलांग लगा लेनी चाहिए। हालांकि ईशांत शतक से चूक गए थे।

यह भी पढ़े -बॉलिंग के दौरान गेंदबाज को आया हार्ट अटैक और कुछ ही सेकंड में तोड़ दिया दम

केएल राहुल के स्थान पर शुभमन गिल को मौका!

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट से पहले केएल राहुल को उपकप्तानी के पद से हटा दिया गया है। वहीं अब उनके प्लेइंग इलेवन में शामिल होने को लेकर भी संशय है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पहले दो मुकाबले में पूरी तरह फ्लॉप रहे केएल राहुल के स्थान पर शुभमन गिल को मौका दिया जा सकता है। इतना ही नहीं केएल राहुल के फ्लॉप होने के बावजूद टीम में रहने पर हरभजन सिंह समेत कई दिग्गजों ने सवाल भी उठाए हैं।

यह भी पढ़े - धोनी का रिकॉर्ड तोड़ टिम साउदी ने रचा इतिहास, इन दिग्गजों को भी छोड़ा पीछे